ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 June 2026

Haryana News: हरियाणा ने अवैध लिंग जांच रोकने के लिए यूपी से मांगा सहयोग, अभियान होगा और सख्त

Sumita Mishra
Sumita Mishra

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने अवैध लिंग जांच (सेक्स डिटेक्शन) के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करने के लिए अंतर्राज्यीय सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।

राज्य सरकार ने इस अभियान में पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश सरकार से औपचारिक सहयोग की मांग की है।

तुरंत प्रशासनिक और पुलिस सहायता मिले

उन्होंने अनुरोध किया है कि हरियाणा से सटे जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब भी हरियाणा की पीसीपीएनडीटी टीम किसी संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई के लिए पड़ोसी क्षेत्रों में जाए, तो उन्हें तुरंत प्रशासनिक और पुलिस सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इससे अवैध लिंग जांच पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि इस तरह के अंतर्राज्यीय सहयोग से न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी, बल्कि कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को भी मजबूती मिलेगी।