Saturday, 21 March 2026
हरियाणा
Haryana News: सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी मीत के प्रधान को पीटा, DSP ने दी सख्त चेतावनी
डेली संवाद, कुरुक्षेत्र।
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में शुक्रवार को उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के मीत प्रधान (जूनियर) गुरबीर सिंह तलाकौर को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरा विवाद संस्थान के प्रबंधन (सेवा संभाल) को लेकर चल रही खींचतान के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब हंगामा शुरू हुआ तो एक व्यक्ति अचानक आगे बढ़ा और गुरबीर सिंह तलाकौर को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने दो और थप्पड़ मार दिए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
DSP Ramkumar arguing with Baljit Singh Daduwal[/caption]
धरना दे रहे कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे थे दादूवाल
जानकारी के मुताबिक, यह संस्थान मूल रूप से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( SGPC ) के अधीन है। शुक्रवार को यहां कार्यरत कच्चे कर्मचारी अपनी नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी दौरान HSGMC के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल अपने समर्थकों के साथ कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके साथ गुरबीर सिंह तलाकौर भी मौजूद थे। दादूवाल के पहुंचने के बाद से ही माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।सेवा संभाल को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्ष
दादूवाल ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का फैसला HSGMC के पक्ष में आया है और अब संस्थान की सेवा संभाल (कब्जा) उनका अधिकार है। वहीं, SGPC और संस्थान के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर का हवाला देते हुए इस दावे को खारिज कर दिया। विवाद बढ़ता देख संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव लगातार बना रहा। [caption id="attachment_105637" align="aligncenter" width="1200"]
DSP Ramkumar arguing with Baljit Singh Daduwal[/caption]