ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 September 2026

Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की खेती पर मिलेगी Subsidy, 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ने की खेती पर मिलेगी Subsidy, 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना’ के तहत किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य गन्ना उत्पादक किसानों को तकनीकी सहायता के साथ-साथ अनुदान का लाभ उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत हरियाणा के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में आने वाले किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इनमें यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम क्षेत्र शामिल हैं।

30 सितंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

विभाग के अनुसार जिन किसानों ने वसंत अथवा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल के बाद गन्ने की बिजाई की है, वे योजना का लाभ लेने के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

वहीं, आगामी शरद ऋतु यानी अक्टूबर-नवंबर 2026 में गन्ने की बिजाई करने वाले किसानों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अलग रखी गई है। ऐसे किसान 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण और आवेदन पूरा कर सकते हैं।

विभाग ने गन्ना उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य करें, ताकि योजना के तहत मिलने वाले अनुदान का लाभ उठाया जा सके। किसानों को आवेदन करते समय आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध कराने की भी सलाह दी गई है।