ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 29 January 2026

Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली द्वारा हेल्थ कार्ड कैंप, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए दस लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा कार्ड तैयार कर लोगों को योजना का लाभ दिया गया। कैंप के दौरान जिन लोगों के आधार कार्ड या वोटर कार्ड में गलतियाँ या करेक्शन थे, उनकी त्रुटियों को मौके पर ही ठीक करवाया गया, ताकि किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अवसर पर नितिन कोहली ( Nitin Kohli ) ने अपने कार्यालय में आए लोगों से आमने-सामने मुलाकात की और जालंधर सेंट्रल के निवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। चाहे समस्या सीवरेज की खराब स्थिति की हो, स्वच्छ पेयजल की हो, सड़कों की मरम्मत की हो या कूड़े की सफाई की — हर समस्या को गंभीरता से लिया गया। नितिन कोहली ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करवाया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा, “आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मुफ्त, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिले और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। जालंधर सेंट्रल के लोगों की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”