Tuesday, 09 September 2025
पंजाब
Jalandhar News: स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) को हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश के बाद पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
जालंधर
(Jalandhar)
में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों के संभावित प्रसार, खासकर डायरिया के लिए तैयारी करना समय की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पानी की जांच और क्लोरीनेशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
[caption id="attachment_84843" align="aligncenter" width="1200"]
स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश[/caption]

फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले भर में खड़े पानी की निकासी और उचित फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए डेंगू के लारवा की जांच के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मजबूत बाढ़ कंट्रोल व्यवस्थाओं के कारण जिले को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए जालंधर प्रशासन की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप सतलुज नदी में पानी के तेज प्रवाह के बावजूद जिले भर में बांध में कोई दरार नहीं आई।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104 डायल करने की अपील की और आश्वासन दिया कि 24 घंटे तत्काल मैडिकल सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों और इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (IMA) को भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वेच्छा से गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं हो सकता। [caption id="attachment_84844" align="aligncenter" width="1200"]
स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश[/caption]