Monday, 09 March 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार बढ़ रहा तापमान, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ गई है। आज, 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी और 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपना असली रूप दिखाने लगी है। दिन के समय तेज धूप असहनीय हो गई है। इसके अलावा, लोग अब दिन में धूप में निकलने से बच रहे हैं क्योंकि तेज धूप से उन्हें गर्मी लग रही है।