Saturday, 16 May 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी, जाने कब मिलेगी गर्मी से राहत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के बाद पंजाब में मिली राहत के दिन अब समाप्त हो रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम सामान्य रहेगा।
आपको बता दें कि 17 मई से गर्मी फिर से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (
IMD
) ने दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कई जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के साथ ही, शुक्रवार को राज्य में औसत तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई।