Wednesday, 01 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, माहौल तनावपूर्ण
डेली संवाद, कपूरथला।
Punjab News: पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले बुधवार को दो गुटों में झड़प हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला (
Kapurthala
)के सुल्तानपुर लोधी के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले बुधवार को दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। यह घटना ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुई और हिंसक रूप धारण कर गई।
ब्लॉक समिति चुनाव में फायरिंग[/caption]
इलाके में तनाव
जानकारी के अनुसार, झड़प आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच हुई। घटना के दौरान फायरिंग की भी खबर मिली, जिससे इलाके में तनाव फैल गया और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे। [caption id="attachment_106525" align="aligncenter" width="1200"]
ब्लॉक समिति चुनाव में फायरिंग[/caption]