ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 13 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। [caption id="attachment_15434" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

गरज के साथ हल्की बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 घंटों के दौरान चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 17 जुलाई तक किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 1 से 11 जुलाई के बीच 52.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 49.6 मिमी से 6 प्रतिशत अधिक है। इससे संकेत मिलता है कि इस मौसम में मानसून सामान्य से बेहतर रहा है।