Tuesday, 25 August 2026
उत्तर प्रदेश
Holiday News: सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
डेली संवाद, अंबेडकरनगर। Holiday News: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में आज मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
सभी स्कूलों पर लागू
यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह भी जारी रही। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। प्रशासन के मुताबिक यह अवकाश केवल एक दिन के लिए है। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।