ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में आज होगी भारी बारिश, 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में आज 15 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से लगते पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर (रोपड़) जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से अब तक पंजाब में 62.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 91.7 मिमी बारिश होती है। यानी इस सीजन में अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] राज्य में मानसून की शुरुआत करीब 1 जुलाई के आसपास हुई थी। हालांकि, 1 से 9 जुलाई के बीच केवल 33.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दौरान औसतन 37.2 मिमी बारिश होती है। इस तरह शुरुआती नौ दिनों में बारिश सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत कम रही।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों तक कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, जबकि हिमाचल से सटे जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।