ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 24 July 2025

Punjab News: मान सरकार का बड़ा कदम, मैडीकल और डैंटल इंटर्नों के मानभत्ते में की बढ़ोतरी

Punjab News: मान सरकार का बड़ा कदम, मैडीकल और डैंटल इंटर्नों के मानभत्ते में की बढ़ोतरी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को मज़बूत करने की अटूट वचनबद्धता पर ज़ोर देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य के सरकारी मैडीकल और डैंटल कालेजों में इंटर्नों, जूनियर रैज़ीडैंटों और सीनियर रैज़ीडैंटों के प्रति महीना मानभत्ते (स्टाईफंड) में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का ऐलान किया।

15,000 रुपए से बढ़ा कर 22,000 रुपए प्रति महीना

यहाँ जारी एक प्रैस बयान में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh Cheema ) ने कहा कि वर्तमान में पंजाब के सरकारी मैडीकल और डैंटल कालेजों में इंटर्नों के 907, जूनियर रैज़ीडैंटों के 1408 और सीनियर रैज़ीडैंटों के 754 मंज़ूरशुदा पद हैं। उन्होंने कहा कि इंटर्नों के लिए मानभत्ता 15,000 रुपए से बढ़ा कर 22,000 रुपए प्रति महीना कर दिया गया है। [caption id="attachment_77415" align="alignnone" width="1200"] Bhagwant Mann CM Punjab Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

जूनियर रैज़ीडैंटों के लिए नए मानभत्ता ढांचे में मौजूदा 67,968 रुपए प्रति महीना से बढ़ कर पहले साल में 76,000 रुपए, दूसरे साल में 77,000 रुपए और तीसरे साल में 78,000 रुपए हो जाएंगे। इसी तरह, सीनियर रैज़ीडैंटों को उनके मौजूदा 81,562 रुपए प्रति महीना से बढ़ा कर पहले साल में 92,000 रुपए, दूसरे साल में 93,000 रुपए और तीसरे साल में 94,000 रुपए मिलेंगे।

33.22 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए ज़रुरी स्रोत उपलब्ध कराने के प्रति राज्य सरकार के समर्पण को दोहराया। उन्होंने कहा कि इन मानभत्तों पर सालाना व्यय, जो वर्तमान में 204.96 करोड़ रुपए है, इस बढ़ोतरी के बाद 238.18 करोड़ रुपए हो जाएगा, जोकि सालाना लगभग 33.22 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्शाता है। [caption id="attachment_78256" align="alignnone" width="1200"] वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा[/caption]

फंडों की कोई कमी नहीं

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य भर में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के विकास के प्रति पंजाब सरकार के संकल्प की पुष्टि भी की। उन्होंने इस मौके पर हाल ही में हर नागरिक को 10 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान करने की राज्य सरकार की पहलकदमी का भी जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जन कल्याण पर सरकार के फोकस को दर्शाते हैं। वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल ढांचे और सेवाओं के निरंतर विकास और सुधार के लिए फंडों की कोई कमी नहीं होगी।