ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 01 September 2025

Himachal Landslide: हिमाचल में लैंड स्लाइड, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कालेज में छुट्टी, नेशनल हाईवे समेत 800 सड़कें बंद

Himachal Landslide: हिमाचल में लैंड स्लाइड, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कालेज में छुट्टी, नेशनल हाईवे समेत 800 सड़कें बंद
डेली संवाद, शिमला। Himachal Landslide News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला (Shimla) के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

हरियाणा (Haryana) में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े। सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। [caption id="attachment_83382" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood Alert[/caption]

केदारनाथ में लैंड स्लाइड

उधर, उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ (Kedarnath) नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड (Landslide) होने के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए। मूसलाधार बारिश से समूचा उत्तर भारत परेशान है।