Monday, 29 December 2025
हिमाचल प्रदेश
Himachal: हिमाचल की वादियों में नए साल की सैलीब्रेशन की है तैयारी, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
डेली संवाद, शिमला।
Himachal News Year 2026 Snowfall News: नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए देवभूमि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। साल के आखिरी दिनों में पहाड़ों की ओर पर्यटकों का रुख लगातार बढ़ रहा है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की वादियों में नया साल मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 30 और 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश
(Himachal)
के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की उम्मीद है। बर्फबारी की इस संभावना ने पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा दे दी है और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होटलों की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ गई है।
[caption id="attachment_56539" align="aligncenter" width="800"]
himachal pradesh[/caption]
Shimla News[/caption]
Traffic Divert Route[/caption]
himachal pradesh[/caption]
हिमाचल में होटल पैक
जानकारी के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली और कांगड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल लगभग पैक हो चुके हैं। शिमला और मनाली में पर्यटकों की अधिक आमद के चलते होटलों की आक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं कांगड़ा में यह आंकड़ा करीब 80 प्रतिशत और कसौली में लगभग 85 प्रतिशत बताया जा रहा है। होटल कारोबारियों के अनुसार यदि तय तारीखों में बर्फबारी होती है, तो आखिरी समय में बुकिंग का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।विंटर कार्निवाल बना आकर्षण का केंद्र
इन दिनों शिमला, मनाली और धर्मशाला में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। कार्निवाल में हिमाचली संस्कृति की झलक, पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत कार्यक्रम, स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी पर्यटकों को खूब लुभा रही है। देश-विदेश से आए सैलानी हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक स्वाद का आनंद ले रहे हैं। खासकर ठंड के मौसम में स्थानीय व्यंजनों की मांग बढ़ गई है, जिससे स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिल रहा है। [caption id="attachment_97901" align="aligncenter" width="1200"]
Shimla News[/caption]
होटलों में खास न्यू ईयर आयोजन
नव वर्ष को खास बनाने के लिए प्रदेश के पांच सितारा, तीन सितारा और अन्य श्रेणी के होटलों में विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। न्यू ईयर ईव पर सांस्कृतिक संध्याएं, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, पारंपरिक नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कई होटलों में “बेस्ट कपल”, “बेस्ट डांस परफॉर्मेंस” और फैमिली गेम्स जैसे कार्यक्रम भी रखे गए हैं, ताकि पर्यटक अपने नए साल के जश्न को यादगार बना सकें। होटल प्रबंधन का कहना है कि पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह होटलों की आक्यूपेंसी में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे साफ है कि नव वर्ष के करीब आते ही हिमाचल पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।बर्फबारी से बढ़ सकती है रौनक
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लंबे समय से हिमपात का इंतजार है। यदि 30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी होती है, तो इससे पर्यटन को और पंख लग सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और घाटियां पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होतीं। ऐसे में स्कीइंग, स्नो वॉक और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। [caption id="attachment_88064" align="aligncenter" width="1200"]
Traffic Divert Route[/caption]