Wednesday, 27 August 2025
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: हिमाचल के मणिमहेश में फंसे हजारों श्रद्धालु, BJP विधायक ने हेलीकाप्टर से रेस्क्यू करने की रखी मांग
डेली संवाद, शिमला।
Himachal Pradesh Flood News Update: हिमाचल में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश भर में तबाही मचा रखी है, जिसके चलते भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। चंबा जिला में भी दो दिनों से हो रही बारिश के चलते सड़क संपर्क मार्ग और दूरसंचार सेवा पूरी तरह से ठप हो गईं।
Janak Raj MLA BJP[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
खासकर मणिमहेश (Mani Mahesh Yatra) में हजारों यात्रियों के फंसे होने की सूचना है। उन्होंने मोबाइल कंपनियों के सीईओ से बात कर मोबाइल नेटवर्क बहाल करने की मांग की है। इस मामले को भरमौर विधायक डॉक्टर जनक राज ने सरकार के समक्ष उठाया है और तुरंत प्रभाव से सहायता पहुंचाने की मांग उठाई है।चंबा क्षेत्र में काफी नुकसान
भरमौर विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा कि बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भरमौर और चंबा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, जिसके चलते कई सड़क संपर्क मार्ग भी बाधित हैं और दूरसंचार सेवा भी दो दिनों से ठप हैं। जिसकी वजह से किसी से संपर्क नहीं हो रहा है। [caption id="attachment_83136" align="aligncenter" width="1200"]
Janak Raj MLA BJP[/caption]