Tuesday, 07 October 2025
हिमाचल प्रदेश
Himachal News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बस पर गिरा मलबा; 15 की मौत, कईयों की दबे होने की आशंका
डेली संवाद, बिलासपुर।
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के
बिलासपुर (Bilaspur)
जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 15 से 20 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
[caption id="attachment_88385" align="aligncenter" width="1200"]
Private bus accident in bilaspur, Himachal[/caption]
L- Siblings survived the accident. R- CM Sukhwinder Singh Sukhu expressed his deep condolences.[/caption]
Private bus accident in bilaspur, Himachal[/caption]
मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
Private bus accident in bilaspur, Himachal[/caption]
बस में करीब 30 यात्री सवार थे
SDRF, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सभी शवों को बरठी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। बस का नाम आयुष है और यह बरठीं भल्लू मार्ग पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चलती है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
दरअसल, बिलासपुर के कई क्षेत्रों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। हादसा बरठीं के पास भलू में रात 6: 25 बजे हुआ। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। भल्लू पुल के पास पूरा पहाड़ बस पर गिर गया। बस का केवल छत नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इस हादसे में सगे भाई बहन बच गए। अपने रिश्तेदार के यहां से फंक्शन से अपने घर फगोग आ रहे थे। [caption id="attachment_88386" align="aligncenter" width="1200"]
L- Siblings survived the accident. R- CM Sukhwinder Singh Sukhu expressed his deep condolences.[/caption]
CM सुक्खू ने हादसे पर जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। [caption id="attachment_88387" align="aligncenter" width="1200"]