Thursday, 15 January 2026
हिमाचल प्रदेश
Fire News: घर में लगी भयानक आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, पालतू मवेशी भी मरे
डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश।
Fire News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक घर में भयानक आग लग गई है जिसमें तीन बच्चे समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (
Himachal Pradesh
) के सिरमौर (Sirmaur) के तलागना में एक घर में भयानक आग लग गई है जिसमें एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।
पालतू मवेशियों भी जिंदा जले
इस अग्निकांड में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की खबर है। यह हादसा नौहराधार के तलांगना गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि घर पर कुल सात लोग थे। इनमें से छह की मौत हो गई है।