Saturday, 19 July 2025
हिमाचल प्रदेश
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 250 सड़कें बंद, 112 लोगों की मौत, 1221 करोड़ का नुकसान
डेली संवाद, शिमला।
Himachal Weather News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश और लैंड स्लाइड (Landslide in Himachal) के कारण भारी तबाही हुई है। लैंड स्लाइड के चलते 250 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिसे खोलने के लिए काम चल रहा है। वहीं, लाहौल स्पीति जिले के शिंकुला, बारालाचा व तंगलंगला दर्रों में शुक्रवार को हिमपात हुआ।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
हिमाचल प्रदेश
(Himachal Pradesh)
के इस जनजातीय जिले में जुलाई में तीसरी बार हिमपात हुआ है। जुलाई के पहले व दूसरे सप्ताह में हल्का हिमपात हुआ था। वहीं मंडी, शिमला सहित कई स्थानों पर वर्षा हुई। प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन (Himachal Landslide) के कारण 250 सड़कें बाधित हैं।
[caption id="attachment_78532" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Disaster[/caption]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]
Himachal Disaster[/caption]
ये जिले प्रभावित
जानकारी के मुताबिक मंडी जिले में 182, सिरमौर में 26, कुल्लू में 23, कांगड़ा में 10, सोलन में छह, ऊना में तीन व चंबा में दो सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 137 पेयजल योजनाएं बंद हैं। इनमें मंडी जिले में 113 व कांगड़ा में 18 योजनाएं प्रभावित हैं।भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ की चेतावनी (Himachal Rain Alert) भी जारी की गई है। हालांकि, दो दिन मानसून कमजोर रहेगा। 19 और 20 जुलाई को प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। [caption id="attachment_76701" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]