Monday, 16 March 2026
हिमाचल प्रदेश
Himachal Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से अफरा-तफरी, अटल टनल रोहतांग में हजारों पर्यटक फंसे, 150 सड़कें बंद, 1 हजार गाड़ियां फंसी
डेली संवाद, शिमला।
Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में हुई ताजा बर्फबारी के कारण रविवार को हजारों पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फ देखने पहुंचे देशभर के पर्यटक शाम के समय मनाली लौटते वक्त अटल टनल रोहतांग में फंस गए और उन्हें पूरी रात वाहनों में ही गुजारनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश
(Himachal Pradesh)
में करीब एक हजार से अधिक वाहन सड़क बहाल होने का इंतजार करते हुए टनल और उसके दोनों पोर्टल पर लंबी कतारों में खड़े रहे। रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर और शिंकुला सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई।
Himachal Pradesh Weather[/caption]
सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमी
दिन के समय पर्यटक बर्फबारी के बीच घूमते और मस्ती करते रहे, लेकिन शाम होते-होते सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई। इसके चलते वाहनों के फिसलने की घटनाएं बढ़ गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति यह हो गई कि टनल के भीतर तथा नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
ठंड के बीच कई पर्यटक रातभर अपने वाहनों में ही फंसे रहे, जिससे उन्हें कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें सड़क से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी रहीं। [caption id="attachment_105187" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Pradesh Weather[/caption]