Friday, 11 July 2025
देश
Himachal Weather: हिमाचल में भारी तबाही, 207 सड़कें बंद, आज फिर अलर्ट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मसूलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भारी की चेतावनी जारी की गई है। बाढ़ और लैंड स्लाइड से 207 सड़कें बंद है, जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
Himachal Pradesh Mandi Flood News[/caption]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]
Flood in Mandi Himachal Pradesh News Update[/caption]
इसके अलावा मंडी में 22.4, जुब्बड़हट्टी में 44.2, सराहन में 20.5, कसौली में 20, नारकंडा में 13.5 और शिमला में 10.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा होने की जानकारी है। हमीरपुर व कांगड़ा में दोपहर के समय भारी
वर्षा हुई।
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के तीन जिलों कांगड़ा (Kangra), मंडी (Mandi) व सिरमौर (Sirmaour) में शुक्रवार को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त चंबा (Chamba), कुल्लू (Kullu), ऊना (Una), बिलासपुर (Bilaspur), हमीरपुर (Hamirpur), सोलन (Solan), शिमला (Shimla) जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट रहेगा। जिससे आज यहां भारी बारिश होगी। [caption id="attachment_77229" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Pradesh Mandi Flood News[/caption]
प्रशासन को सतर्क रहने को कहा
मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। मानसून के 10 दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 750 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 327 करोड़ व जल शक्ति विभाग को 404 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। मंडी जिला में बाधित 134 सड़कों सहित राज्य (Himachal Road Closed) में कुल 207 सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं। सिरमौर जिला में 43 बाधित सड़कों को खोलने का काम चला हुआ है। राज्य में 132 ट्रांसफार्मरों को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं। [caption id="attachment_76701" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]
बिजली आपूर्ति ठप
मंडी जिला में 111, गोहर में 107, कुल्लू में 20 व करसोग में चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। भारी वर्षा के कारण ठप 812 पेयजल योजनाओं को चलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें कांगड़ा जिला में 603 व मंडी जिला में 204 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।बारिश का प्रकोप जारी
सिरमौर के धौलाकुआं में 168 मिलीमीटर वर्षा प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम बरकरार है। सिरमौर जिला के धौलाकुआं में 168 मिलीमीटर, बिलासपुर में 120.4, मनाली में 46.0, पांवटा साहिब 38.4, नाहन में 34.1, सोलन में 15.0, पालमपुर में 18.8, कांगड़ा में 28 मिली बारिश हुई है। [caption id="attachment_76699" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Mandi Himachal Pradesh News Update[/caption]
इसके अलावा मंडी में 22.4, जुब्बड़हट्टी में 44.2, सराहन में 20.5, कसौली में 20, नारकंडा में 13.5 और शिमला में 10.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा होने की जानकारी है। हमीरपुर व कांगड़ा में दोपहर के समय भारी
वर्षा हुई।