ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 12 August 2025

Punjab News: पंजाब के सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि- संजीव अरोड़ा

Punjab News: पंजाब के सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि- संजीव अरोड़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने आज बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत चार नए प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दे दी है, जिनमें से एक प्रोजेक्ट SAS नगर में स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार ( India Govt ) ने आज ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में 4,600 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयां स्थापित करने की स्वीकृति दी है।

SAS नगर भविष्य में सेमीकंडक्टर निर्माण हब के रूप में उभरेगा

उन्होंने आगे बताया कि मोहाली स्थित कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CDIL) की सुविधा इन चार नए प्रोजेक्ट्स में शामिल है। वर्ष 1964 से भारत का अग्रणी सिलिकॉन सेमीकंडक्टर निर्माता सी.डी.आई.एल. अपने मोहाली संयंत्र में एक ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के माध्यम से निरंतर विस्तार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि कंपनी पावर सेमीकंडक्टर डिवाइसों के उत्पादन में वृद्धि कर रही है और सिलिकॉन व सिलिकॉन कार्बाइड दोनों तकनीकों में हाई-पावर MOSFETs, IGBTs, शॉट्की बाईपास डायोड्स और ट्रांजिस्टरों के लिए निर्माण लाइनों का विस्तार कर रही है।

अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

इस विस्तार से वार्षिक 158.38 मिलियन यूनिट की अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी, जिससे संयंत्र की कुल क्षमता बढ़कर प्रति वर्ष 750 मिलियन डिवाइस हो जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्मित डिवाइसें ईवी और चार्जिंग अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, बिजली रूपांतरण, औद्योगिक उपकरण और संचार अवसंरचना जैसी विभिन्न अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विस्तार SAS नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स ईकोसिस्टम को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ घरेलू चिप उत्पादन में वृद्धि करेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। यह प्रोजेक्ट नवाचार और तकनीकी प्रगति के लिए उद्योग और शोध संस्थानों के बीच साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है।