Thursday, 11 June 2026
हरियाणा
Haryana News: हरियाणा में 8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल किया गए सिख गुरुओं का इतिहास
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर की गई घोषणा को पूरा करते हुए 8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल किया है।
अब स्कूली बच्चे न केवल सिख गुरुओं के जीवन और शिक्षाओं से परिचित होंगे, बल्कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के त्याग, बलिदान और आदर्शों के बारे में भी जान सकेंगे। सरकार का कहना है कि गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी गुरुओं ने मानवता, समानता, सेवा, करुणा, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।