Saturday, 05 July 2025
पंजाब
Jalandhar News: हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले पहुंचे जालंधर, कहा- नितिन कोहली खेलों से राजनीति तक ला सकते हैं बड़ा बदलाव
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में आज भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं पद्मश्री से सम्मानित खिलाड़ी धनराज पिल्ले (Dhanraj Pillay) ने उद्योगपति, आल इंडिया हाली टीम के वाइस प्रेजिडेंट और AAP के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) से उनके कार्यालय में विशेष मुलाकात की। यह बैठक खेलों को लेकर भविष्य की रणनीति, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान पर केंद्रित रही।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इस अवसर पर धनराज पिल्ले
(Dhanraj Pillay)
ने नितिन कोहली (Nitin Kohli) की खेल क्षेत्र में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें देश और समाज के लिए एक नई उम्मीद करार दिया। धनराज पिल्ले ने कहा कि नितिन कोहली ने पंजाब (Punjab) और विशेष रूप से जालंधर (Jalandhar) में हॉकी के उत्थान के लिए जो प्रयास किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं।
[caption id="attachment_77129" align="aligncenter" width="1200"]
Dhanraj Pillay[/caption]
Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab[/caption]
Dhanraj Pillay[/caption]
युवाओं के लिए बेहद लाभकारी
उन्होंने कहा कि कोहली जैसे ज़मीनी अनुभव रखने वाले लोगों की राजनीति में सक्रिय भूमिका समाज और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हो सकती है। धनराज पिल्ले ने कहा कि “नितिन कोहली ने खेलों को सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे युवाओं के जीवन में बदलाव लाने वाले माध्यम के रूप में अपनाया है। मैं उन्हें एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में देखता हूं, जो खेलों से मिले अनुभव को नीति निर्माण में उपयोग कर सकते हैं,। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की ज़रूरत है। ऐसे में नितिन कोहली जैसे नेतृत्वकर्ताओं का सक्रिय होना समय की मांग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोहली के नेतृत्व में जालंधर को खेलों का मॉडल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। [caption id="attachment_75151" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab[/caption]