ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 August 2026

Holiday News: जालंधर में छुट्टी का ऐलान, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Holiday News: जालंधर में छुट्टी का ऐलान, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

डेली संवाद, जालंधर। Holiday News: 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह करवाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जिला जलंधर के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया।

इस मौके पर उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों की मेहनत की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी शानदार और देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियों से जिला स्तरीय समारोह को चार चांद लगाए।