Tuesday, 06 January 2026
देश
Holiday News: स्कूलों में छुट्टियां जारी, अब इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, ठंड से कांपा उत्तर भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Holiday News: देशभर में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में घना कोहरा, शीतलहर और ठिठुरन भरी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां (Holiday) घोषित करनी पड़ी हैं, वहीं हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
कड़ाके के ठंड को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टी (Holiday) की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 24 जिलों में अत्यधिक ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश
(Holiday)
घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सोमवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है और लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
[caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
राजस्थान में भी सर्दी ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के 20 जिलों में स्कूलों में छुट्टी (Holiday) घोषित की गई है। प्रदेश के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जिससे सड़कों और वाहनों पर जमी बर्फ की परतें दिखाई देने लगी हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
उत्तराखंड में ठंड ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जिलों में स्कूलों में अवकाश (Holiday) घोषित किया गया है। सोमवार को पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी देश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 23 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री में पारा माइनस 21 डिग्री तक गिर गया। अत्यधिक ठंड के कारण कई इलाकों में पानी की पाइपलाइन जम गई है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे चला गया। कड़ाके की ठंड के चलते झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ने लगा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने मंगलवार सुबह 6 बजे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी फ्लाइट का रियल-टाइम स्टेटस जरूर चेक करें। प्रशासन के अनुसार मौसम की स्थिति के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी, वाराणसी, रांची और हिंडन एयरपोर्ट के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जहां कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। [caption id="attachment_88948" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]