ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 August 2025

Holiday News: पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

डेली संवाद, पठानकोट। Holiday News: पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में 1 सितंबर यानि सोमवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

पठानकोट में अवकाश घोषित

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला पठानकोट ( Pathankot ) में प्रशासन ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसके चलते सोमवार को पठानकोट जिले के सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों और सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

बता दे कि श्री गुरु नानक देव जी के ज्येष्ठ पुत्र बाबा श्री चंद जी महाराज का 531वां प्रकाश पर्व सोमवार 1 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस संबंध में पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।