Wednesday, 15 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Holiday News: पंजाब में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
पंजाब सरकार द्वारा जारी वर्ष 2026 के सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर यह अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते राज्यभर में सरकारी संस्थानों में कामकाज नहीं होगा।