Sunday, 31 August 2025
पंजाब
Holiday: पंजाब में 3 सितंबर तक सरकारी छुट्टी की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल, 9 जिले में बाढ़, राहत और बचाव काम जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday in Punjab Flood News Update: पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से अभी तक कुल 1018 गांव प्रभावित हुए हैं।
Harjot Singh Bains[/caption]
Punjab Flood Alert[/caption]
Indian Railway[/caption]
पंजाब में 3 सितंबर तक स्कूल बंद
बाढ़ के मद्देनजर पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्य में 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। मंत्री बैंस ने कहा- मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। [caption id="attachment_73563" align="aligncenter" width="1200"]
Harjot Singh Bains[/caption]
एनडीआरएफ की 11 टीमें जुटी
राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में सेना जुटी है। बाढ़ के हालातों को देखते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 3 सितंबर तक राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
उधर, रविवार को रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। इस बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूब गए हैं। [caption id="attachment_83473" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
मानसा में दीवार गिरी
मानसा के जवाहरके गांव में बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर साइकिल सवार 58 वर्षीय किसान जगजीवन सिंह की मौत हो गई। संगरूर के गांव संगतपुरा में घर की छत गिर गई, जिसमें कर्मजीत कौर (60 वर्ष) की मौत हो गई। उनकी बेटी मंदीप कौर और दामाद सुखपाल सिंह घायल हैं।सीएम मान ने मोदी को लिखा पत्र
मौजूदा हालात को देखते हुए CM भगवंत मान ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से रुका हुआ 60,000 करोड़ रुपए का फंड तुरंत जारी करने की मांग की। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। इस कारण सुल्तानपुर लोधी में काली बेई भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। [caption id="attachment_73967" align="aligncenter" width="1200"]
Indian Railway[/caption]