Sunday, 02 November 2025
उत्तराखंड
Holiday: स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, जाने वजह
डेली संवाद, देहरादून।
Holiday in School News Update: सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। ये सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। स्कूलों में छुट्टी की घोषणा जिला प्रशासन ने की है। जिससे सोमवार को कई स्कूल बंद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के देहरादून
(Dehradun)
आगमन के कारण यातायात परिवर्तन व सुरक्षा के दृष्टिगत जिला-प्रशासन ने सोमवार को 20 स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह सभी निजी स्कूल हैं व यह राष्ट्रपति की फ्लीट के दायरे में आ रहे हैं।
[caption id="attachment_46143" align="aligncenter" width="800"]
President Droupadi Murmu[/caption]
Holiday News[/caption]
President Droupadi Murmu[/caption]
राष्ट्रपति के रूट में पड़ रहे हैं स्कूल
चूंकि, राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान इन स्कूलों के बाहर यातायात-व्यवस्था बड़ी चुनौती बन सकता है, ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की ओर से कुछ स्कूलों में छुट्टी के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल से आग्रह किया गया था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बच्चों व अभिभावकों की सहूलियत के मद्देनजर जिलाधिकारी ने इन स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने शनिवार शाम अवकाश के आदेश कर दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के शेष स्कूल यथावत संचालित होंगे। [caption id="attachment_73375" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]