Monday, 29 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Holiday: सरकार ने 1 जनवरी तक कर दिया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल
डेली संवाद, नई दिल्ली/लखनऊ।
Holiday in School News Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और सुबह-शाम छाए घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद (Holiday) रखने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में अवकाश
(Holiday)
रहेगा। इसमें आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूल शामिल हैं।
[caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
Holiday News[/caption]
Holiday News[/caption]
Holiday News[/caption]
सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई स्कूल इस निर्देश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जैसे जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ सकता है।यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
इसके अलावा आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। [caption id="attachment_82128" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
जनजीवन पर असर
ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें और बसें भी देरी से चल रही हैं। अस्पतालों में सर्दी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार के मामले सामने आ रहे हैं।अन्य राज्यों में भी स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी ठंड के चलते स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बिहार में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं सहरसा और नालंदा जिलों में कक्षा 10वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। ऊपरी कक्षाओं के लिए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, ताकि छात्र ठंड के सबसे अधिक प्रभाव वाले समय में स्कूल आने-जाने से बच सकें। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी सर्द मौसम को देखते हुए 29 से 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। वहीं पंजाब में शीतलहर के कारण 22 दिसंबर से ही स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। फिलहाल स्कूलों के दोबारा खुलने की तारीख घोषित नहीं की गई है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे की जानकारी दी जाएगी। [caption id="attachment_21634" align="aligncenter" width="800"]
Holiday News[/caption]