ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 February 2025

Holiday News: सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सभी दफ्तर

डेली संवाद, जालंधर। Holiday News: जालंधर (Jalandhar) के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल (Dr. Himanshu Aggarwal, IAS) ने 11 फरवरी को जिले में सरकारी छुट्टी (Holiday) की घोषणा की है। इस दिन जिले में सभी सरकारी दफ्तरों के साथ साथ स्कूल कालेज और शैक्षिणक संस्थान बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के सम्बंध में 11 फरवरी को डिप्टी जालंधर (Jalandhar) जिले में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के चलते डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने छुट्टी (Holiday) का आदेश जारी किया है।

11 फरवरी 2025 को छुट्टी की घोषणा

धार्मिक भावनाओं और स्कूल/कॉलेजों के छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला जालंधर की सीमा के भीतर सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में 11 फरवरी 2025 को छुट्टी की घोषणा की है।

आदेशों में यह भी कहा गया है कि छुट्टी के आदेश उन स्कूलों/कॉलेजों की संबंधित कक्षाओं पर लागू नहीं होगा जहां उक्त तिथि पर बोर्ड/विश्वविद्यालय परीक्षाएं निर्धारित है।