Friday, 03 October 2025
पंजाब
Holiday News: पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News:
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। इस महीने ढेरों छुट्टियाँ होंगी। 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी थी। अब अगले हफ़्ते एक और छुट्टी आ रही है जिससे बच्चों की मौज लग गई है।
7 अक्टूबर को अवकाश
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में 7 अक्टूबर को भी अवकाश रहेगा जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दे कि 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मदिवस (Valmiki Jayanti) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।