ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 03 September 2025

Holiday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सभी शिक्षण संस्थान

Holiday News: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सभी शिक्षण संस्थान
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। सरकार ने सरकारी छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया है। पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूल-कालेज और युनिवर्सिटी बंद रहेगी। पंजाब (Punjab) के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य के संबंध में पत्र जारी किया है और इसके तहत अब सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। इसके साथ ही पंजाब में स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां भी सात सितंबर तक कर दी गई हैं। पहले ये छुट्टियां 3 सितंबर तक थीं। [caption id="attachment_82128" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

23 जिले बाढ़ की चपेट में

प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही घग्गर नदी में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जहां पानी सामान्य रूप से बह रहा था, वहीं बुधवार सुबह 9 बजे तक यह 7 फीट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से सिर्फ 1 फीट कम है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मोहाली में भी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि घग्गर नदी और सुखना झील के किनारों पर सतर्क रहें। इस बीच, प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी चेतावनी दी कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। [caption id="attachment_83804" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Flood News Punjab Flood News[/caption]

जालंधर में घर गिरा

उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं, आज सुबह जालंधर के बस्ती शेख इलाके में एक घर गिर गया। घर में रहने वाला व्यक्ति सुबह चाय बनाने के लिए दूध लेने गया था, इस कारण इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।