Sunday, 11 January 2026
पंजाब
Holiday News: पंजाब में 14 जनवरी के बाद भी बढ़ सकती है स्कूलों में छुट्टी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। पंजाब (Punjab) में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर (Cold Wave) को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पंजाब भर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद (Holiday) रखने का फैसला किया गया है। लेकिन ठंड की मार को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी (Holiday) का इजाफा हो सकता है।
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने स्कूलों में छुट्टी
(Holiday)
का इजाफा कर सकती है। कड़ाके ठंड में 13 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी (Holiday) वाले निर्णय से लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है, क्योंकि बीते कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
[caption id="attachment_83591" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
Holiday News[/caption]
Holiday News[/caption]
Holiday News[/caption]
14 जनवरी तक छुट्टी जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलहाल स्कूलों के 14 जनवरी से पहले की तरह नियमित रूप से खुलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियों (Holiday) को आगे बढ़ाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यदि ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहा, तो छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां (Holiday) दो से तीन दिन और बढ़ाई जा सकती हैं। राज्य में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान बेहद नीचे चला जा रहा है, जिससे खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। [caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]
मौसम विभाग की रिपोर्ट
इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ठंड से तुरंत राहत मिलने के आसार कम हैं, जिसके चलते सरकार एहतियाती कदम उठाने पर मजबूर है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
हालांकि, स्कूलों की छुट्टियां (Holiday) बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। जैसे ही छुट्टियों (Holiday) को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा, उसकी जानकारी समय पर सार्वजनिक कर दी जाएगी। [caption id="attachment_82128" align="aligncenter" width="1200"]
Holiday News[/caption]