ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 08 January 2026

Holiday: पंजाब में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, स्कूलों में 13 जनवरी तक रहेगी छुट्टी

Holiday: पंजाब में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, स्कूलों में 13 जनवरी तक रहेगी छुट्टी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday in winter Weather Punjab News: पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों (Holiday) को 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। पंजाब में सभी स्कूल अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। पंजाब (Punjab) के स्कूल 13 जनवरी तक बंद (Holiday) रहेंगे। इस दौरान राज्य़ में ठंड से मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक तीन लोगों की मौत ठंड के कारण हुई है। इनमें दो मौतें लुधियाना में हुई हैं, जबकि गुरदासपुर में एक महीने के मासूम बच्चे की ठंड से जान चली गई। लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। [caption id="attachment_93297" align="aligncenter" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption]

तापमान में भी गिरावट दर्ज

रात के साथ-साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अमृतसर में कोल्ड-डे की स्थिति दर्ज की गई है। इसके अलावा पटियाला, बठिंडा और हलवारा में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह के समय दृश्यता कुछ ही मीटर तक सीमित रही। [caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

इन जिलों में भयंकर ठंड

हालांकि बुधवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली थी, लेकिन तेज ठंडी हवाएं चलने के कारण शीतलहर की स्थिति बनी रही। ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे गिरा दिया, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

शीत लहर जारी रहेगी

इसके अलावा नवांशहर, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान मौसम शुष्क यानी सूखा बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

लोहड़ी तक अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। लोहड़ी पर्व यानी 13 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 से 15 जनवरी के बीच पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से काफी नीचे रहेगा।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और खुले में कम समय बिताने की अपील की गई है।