ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 05 March 2026

Punjab News: पंजाब में हनीट्रैप गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला और पूर्व सरपंच गिरफ्तार

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने प्रेम जाल में फंसा कर लोगों को हनी ट्रैप (Honey Trap) के जरिए ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के फाजिल्का ( Fazilka ) में पुलिस ने एक हनीट्रैप (Honey Trap) मामले का खुलासा करते हुए महिला और एक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भोले-भाले लोगों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और पैसों की मांग करते थे।

व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क

वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदीप कौर उर्फ ऋतु और जोगिंदरपाल सिंह उर्फ गुलाबी के रूप में हुई है। गुलाबी लाधुका के पूर्व सरपंच हैं और उनके खिलाफ पहले भी एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, महिला व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क करती थी और उन्हें अपने जाल में फंसाती थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद उनकी तस्वीरें या अन्य सामग्री जुटाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और पैसों की मांग की जाती थी। पुलिस को शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 25 हजार रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। [caption id="attachment_92608" align="alignnone" width="1200"] honeytrap honeytrap[/caption] पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि महिला ने जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति को 4 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया था। जब वह पैसे देने के लिए दोनों आरोपियों को बुला रहा था, तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।