Thursday, 07 May 2026
पंजाब
Punjab News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, 10-15 युवक बेसबॉल बैट और हॉकी लेकर पहुंचे, जमकर हंगामा
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने हथियारों के बल पर टोल संचालन में बाधा डाली और खुद अवैध वसूली की।
लाडोवाल टोल प्लाजा (
Ladowal Toll Plaza
) संचालक कंपनी ‘मैसर्स रणछोड़ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने बताया कि करीब 10-15 युवक बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और डंडों से लैस होकर टोल बूथ पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने टोल स्टाफ के बगल में अपने लोग खड़े कर दिए और बसों से जबरन वसूली शुरू कर दी।