ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 27 November 2026

होशियारपुर में पुलिस और कार सवारों के बीच मुठभेड़, सड़क पर चलीं 6 गोलियां; राहगीर घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर में पुलिस और कार सवारों के बीच मुठभेड़, सड़क पर चलीं 6 गोलियां; राहगीर घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा में शुक्रवार सुबह पुलिस और कार सवार संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। बलगड़ां चौक पर हुई इस घटना के दौरान करीब 6 राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी में एक राहगीर घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

सफेद कार में सवार संदिग्धों का पुलिस कर रही थी पीछा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक सफेद रंग की कार में सवार संदिग्धों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बलगड़ां चौक के पास पुलिस और कार सवारों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

राहगीर मोहम्मद रफी की बाजू में लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान वहां से गुजर रहे मोहम्मद रफी नाम के व्यक्ति की बाजू में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

भागते समय 6 गाड़ियों को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के प्रयास में कार सवार संदिग्धों ने रास्ते में करीब 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य संदिग्ध मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। फरार संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुठभेड़ के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।