Tuesday, 03 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, मौके पर 4 युवकों की मौत
डेली संवाद, होशियारपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें चार युवकों की मौके पर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला होशियारपुर (
Hoshiarpur
) में बेकाबू तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी सवार 4 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
नेशनल हाईवे पर हादसा
वहीं कार भी फिर एक ट्रक से जा टकराई। बता दे कि ये हादसा जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मुकेरिया शुगर मिल के पास देर रात हुआ। बताया जा रहा है दो स्कूटियों पर सवार चार युवक घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।