Monday, 29 December 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में रोजगार के अपार अवसर, 59 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य के युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2025 के दौरान रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब (
Punjab
) के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि विभाग की बहु-आयामी रणनीति के तहत हजारों नए रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं। अप्रैल 2022 से अब तक 59,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने के विभागीय प्रयासों को रेखांकित करते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक 59,702 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसी तरह वर्ष 2025 के दौरान 959 प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से 48,912 उम्मीदवारों को रोजगार दिलाने में सहायता की गई। इसके अलावा लोन कैंपों के माध्यम से 10,064 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
[caption id="attachment_97815" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
Aman Arora[/caption]
CM Bhagwant Mann[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
रोजगार सृजन मंत्री ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) के तहत 19,619 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनकी प्लेसमेंट प्रक्रिया प्रगति पर है। पंजाब ने अपनी “पंजाब कौशल विकास योजना” तैयार की है और तकनीकी दिग्गज कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और नैसकॉम के सहयोग से युवाओं को वैश्विक एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।विदेशों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं
यह कहते हुए कि पंजाब के युवाओं का भविष्य अब राज्य की सीमाओं के भीतर ही है, अमन अरोड़ा ने कहा, “हमारे आंकड़े इसका प्रमाण हैं। हम केवल नौकरियों का वादा नहीं कर रहे, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र, कौशल प्रमाणपत्र और उद्यमिता के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। अब पंजाब के युवाओं को विकास के लिए विदेशों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है। हम एक आत्मनिर्भर पंजाब का निर्माण कर रहे हैं, जहां प्रतिभा को पहचान कर प्रशिक्षण और रोजगार दिया जा रहा है।” राज्य का आधिकारिक पोर्टल पीजीआरकेएएम ( https://punjabrozgar.org.in/ ) रोजगार बाजार में एक क्रांतिकारी पहल के रूप में उभरा है, जिस पर 22,41,165 से अधिक नौकरी तलाशने वालों और 20,669 नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 1316 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिससे रोजगार के नए अवसरों तक पहुंच संभव हुई और कौशल तथा नौकरियों के बीच की खाई को दूर किया गया। [caption id="attachment_78274" align="aligncenter" width="1200"]
Aman Arora[/caption]