Friday, 29 May 2026
एजुकेशन
IKG PTU News: आई.के.जी पी.टी.यू की तरफ से डॉ बलकार सिंह को रिटायरमेंट पर विदायगी पार्टी दी
डेली संवाद, जालंधर।
IKG PTU News: आई.के गुज़राल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में शुक्रवार को सीनियर फैकल्टी एवं डीन कॉलेज डेवलपमेंट रहे प्रो (डॉ) बलकार सिंह को उनकी रिटायरमेंट पर विदायगी पार्टी दी गई। तक़रीबन 23 साल की अकादमिक एवं प्रशासनिक सेवाओं के बाद डा बलकार सिंह यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत हुए। डा.बलकार सिंह वर्तमान में यूनिवर्सिटी में डीन कालेज डेवलपमेंट एवं हेड मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट थे।
farewell party was hosted for Dr. Balkar Singh by IKG PTU upon his retirement[/caption]
विभिन्न विभागों में अपनी दक्ष सेवाएं निभाई
उन्होंने यूनिवर्सिटी में बतौर कंट्रोलर परीक्षाएं, विजिलेंस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों में अपनी दक्ष सेवाएं निभाईं। आई.के.जी पी.टी.यू में उन्होंने 24 दिसंबर 2003 को बतौर डिप्टी डीन/सहायक प्रोफेसर ज्वाइन किया था! इससे पहले वे पंजाब स्टेट फेडरेशन आफ शुगर मिल्स में सहायक इंजीनियर एवं शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कालेज फ़िरोज़पुर में लेक्चरर भी रहे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विदायगी समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें वक्ताओं ने डा बलकार सिंह द्वारा संस्था को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण की सराहना की। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने कहा कि डा बलकार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा, प्रशासन, सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डा बलकार सिंह एक चौमुखी प्रतिभा के मालिक रहे, जिन्होंने क्षेत्र में योगदान दिया। [caption id="attachment_112231" align="aligncenter" width="1200"]
farewell party was hosted for Dr. Balkar Singh by IKG PTU upon his retirement[/caption]