Monday, 15 June 2026
एजुकेशन
IKGPTU News: पी.टी.यू कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने ऑनलाइन एडमिशन कॉउंसलिंग पोर्टल की शुरूआत की
डेली संवाद, कपूरथला।
IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) ने एडमिशन सत्र 2026-27 के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इससे अब इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट इत्यादि कोर्सेस में दाखिलों के लिए विद्यार्थी सिंगल पोर्टल पर सेंट्रलाइज्ड एवं कैम्पस एडमिशन के लिए आवेदन कर पाएंगे।
सोमवार को इसका शुभारम्भ कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने किया। इस पोर्टल के जरिए आई.के.जी पी.टी.यू मुख्य कैम्पस, अन्य कैम्पस अमृतसर, होशियारपुर, बटाला एवं मोहाली वन एवं खुनीमाजरा (मोहाली 02) एवं यूनिवर्सिटी के एफिलिएटेड कॉलेजेस में दाखिले के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। विद्यार्थियों को सीट आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग पोर्टल से महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं उसके कॉलेजों में भी सीट आवंटन किया जाएगा।
[caption id="attachment_21218" align="aligncenter" width="1200"]
पी.टी.यू कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने ऑनलाइन एडमिशन काउंसलिंग पोर्टल की शुरूआत की[/caption]
यूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन के मुताबिक सेंट्रलाइज़्ड ऑनलाइन काउंसलिंग की पहले चरण की शुरुआत सोमवार 15 जून से हुई है। पहले राउंड के लिए 15 जून से 18 जून शाम 05 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग फी पेमेंट की जा सकेगी। जून 19 से 21 जून तक कॉलेजों की चॉइस फिलिंग भरीं जा सकेंगी। पहले चरण की काउंसलिंग का रिजल्ट (परिणाम) 25 जून को घोषित होगा। विद्यार्थी सीट अलाट हुए कॉलेजों में 26 जून सुबह 09 बजे से 30 जून शाम 05 बजे तक दाखिले ले पाएंगे।