Sunday, 21 June 2026
एजुकेशन
IKGPTU News: आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला।
IKGPTU News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के कपूरथला स्थित मुख्य कैंपस में एक योग कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, फैकल्टी, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ एन.सी.सी कैडेट्स एवं एन.एस.एस वॉलंटियर्स ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम का संचालन एक योग प्रशिक्षक की देखरेख में किया गया।
IKGPTU celebrated international yoga day[/caption]
योग के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डाला
इसका आयोजन आई.के.जी पी.टी.यू के युवा कल्याण, खेल और संस्कृति विभाग द्वारा किया गया था। यह कैंप आई.के.जी पी.टी.यू के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया और इसका उद्घाटन रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू ने किया। उन्होंने शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में योग के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज की जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य एवं व्यवहार संबंधी समस्याएं तनाव का स्तर बढ़ा रही हैं और योग तनाव को कम करने एवं व्यक्तिगत क्षमता को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डॉ. नवदीपक संधू ने छात्रों, विशेषकर वॉलंटियर्स एवं कैडेट्स को योग को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे समाज की सेवा में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान दे सकें। विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने बताया कि योग केवल आसनों एवं प्राणायाम का मेल नहीं है, बल्कि एक व्यापक अनुशासन है जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है। [caption id="attachment_21653" align="aligncenter" width="1200"]
IKGPTU celebrated international yoga day[/caption]