ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 March 2026

Jalandhar News: जालंधर में अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: जालंधर में अवैध हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से जुड़े बताए जा रहे हैं।

20 मैगजीन बरामद

आरोपियों से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) तथा 20 मैगजीन बरामद की गई हैं। इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बालाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आरोपियों ने विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी भाग लिया था। लगातार चली जांच के दौरान, यूपी के रहने वाले इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से यह खुलासा हुआ है कि वे जर्मनी और यूएसए से ऑपरेट कर रहे विदेशी अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे थे, और पंजाब के आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।

बैठे हैंडलर्स के साथ संबंध

शुरुआती जांच से पता चला है कि आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ इनके मजबूत संबंध हैं। इस मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों से पहले ही यह बात सामने आ चुकी थी कि बीकेआई के लोग विस्फोटक और वसूली से जुड़ी घटनाओं में शामिल थे।