ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 18 July 2025

Jalandhar News: जालंधर में मिट्ठापुर रोड पर नशा छुड़ाओ केंद्र के सामने फिर शुरु हुई अवैध कालोनी, शिकायत

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Illegal Colony in Jalandhar Punjab News: जालंधर में जिन अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों का काम कुछ महीने पहले रोका गया था, वह अवैध कालोनी और अवैध निर्माण अब फिर से शुरू हो गए हैं। जिसकी शिकायतें भी नगर निगम के दफ्तर में पहुंचने लगी हैं। ताजा मामला मिट्ठापुर में नशा छुड़ाओ केंद्र के सामने काटी गई अवैध कालोनी का सामने आया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मिट्ठापुर इलाके में कई कामर्शियल निर्माण फिर से शुरु हो गए हैं। इन निर्माणों को नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) की टीम ने कुछ महीने पहले रोकी थी और कुछ निर्माण पर डिच चलाई थी। बावजूद इसके ये अवैध निर्माण फिर से शुरू हो गए हैं। जिससे नगर निगम के खजाने को भारी नुकसान हो रहा है। [caption id="attachment_78681" align="aligncenter" width="1200"] illegal Colony Mithapur illegal Colony Mithapur[/caption]

अवैध कालोनी की शिकायत

इसके अलावा मिट्ठापुर इलाके में नशा छुड़ाओ केंद्र के सामने अवैध रूप से काटी गई कालोनी का काम फिर से शुरू किया गया है। इस कालोनी पर पहले निगम टीम ने कार्रवाई की थी। तब काम रोक दिया गया था। इस कालोनी में अब फिर से सड़क, सीवरेज का काम शुरु हो गया है।

अवैध कालोनी से लोग परेशान

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई थी, जिससे इसका काम रुकवा दिया गया था, लेकिन अब कुछ दिन से इस अवैध कालोनी में फिर से काम शुरू हो गया है। जिससे लोगों ने फिर से इसकी आनलाइन शिकायत सीएम आफिस में की है। लोगों ने कहा है कि अवैध कालोनी कटने से पानी और सीवरेज की परेशानी होगी।