ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 30 July 2026

Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर 21.85 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर FIR

Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर 21.85 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर FIR

डेली संवाद, फरीदकोट। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा उनसे लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट में विदेश भेजने और वीजा लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कुमार अभिषेक राजा और विमल राजा, निवासी न्यू कैंट रोड, फरीदकोट के रूप में हुई है।

आरोपियों ने धमकाना किया शुरू

पहले मामले में गांव बरगाड़ी निवासी भूपिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए उनसे 2 लाख 5 हजार 600 रुपये लिए गए, लेकिन न तो उनके बेटे का विदेश जाने का कोई इंतजाम किया गया और न ही रकम लौटाई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

वीजा नहीं लगवाया

दूसरा मामला न्यू हरिंद्रा नगर निवासी कुलशेखर शर्मा से जुड़ा है, जो इमिग्रेशन से संबंधित कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने आठ ग्राहकों के वीजा प्रोसेस के लिए उन्होंने कुमार अभिषेक राजा और विमल राजा को नकद और यूपीआई के माध्यम से कुल 19 लाख 80 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने किसी भी ग्राहक का वीजा नहीं लगवाया और न ही पैसे वापस किए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

पुलिस के अनुसार, दोनों शिकायतों की जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं।