ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 July 2026

Punjab News: इंग्लैंड में पंजाब की युवती की चाकू मारकर हत्या, स्टडी वीजा पर गई थी विदेश

पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब की युवती की विदेश में हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की युवती की इंग्लैंड (England) के शहर हेज में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतक युवती की पहचान 24 वर्षीय किरनदीप कौर के रूप में हुई है जो तरनतारन के गांव पिद्दी की रहने वाली थी।

स्टडी वीजा पर गई थी इंग्लैंड

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने किरनदीप कौर को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजा था। वहीं स्टडी के बाद किरनदीप कौर को इंग्लेंड की सिटी हेज स्थित माल में नौकरी मिल गई। वह अपनी ड्यूटी के बाद घर लौटी व किचन में काम करने लगी। [caption id="attachment_23283" align="aligncenter" width="1200"] मृतक किरनदीप कौर की फाइल फोटो मृतक किरनदीप कौर की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। जिन्होंने किरनदीप कौर पर चाकूओं से वार किए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक रक्त बहने के कारण किरनदीप कौर की जान नहीं बच सकी। युवती की हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चाकू लेकर जाता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो घर के गेट के कैमरे में कैद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी। पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।