ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 June 2026

Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent
डेली संवाद, फिरोजपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है यहां फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए ठग लेते है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला फिरोजपुर में विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में सिटी फिरोजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_13617" align="aligncenter" width="1200"] Fraud Travel Agent Fraud Travel Agent[/caption]

विदेश भेजने का भरोसा दिया

जानकारी के अनुसार, हीरा नगर निवासी नवराश कुमार ने आरोप लगाया कि उसने विदेश जाने के लिए मोहाली के फेज-2 निवासी अनस/वंश मल्होत्रा से संपर्क किया था। आरोपी ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाकर 1.50 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं शिकायत के बाद डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।