Monday, 16 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: पी.ए.पी. परिसर में 65.43 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का उद्घाटन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: रंगला पंजाब अभियान के तहत जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस (पी.ए.पी.) परिसर में 65.43 लाख रुपये की लागत से तैयार नई सड़कों का उद्घाटन आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली, तथा एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इन सड़कों के निर्माण से परिसर के भीतर आवागमन सुगम होगा तथा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर नितिन कोहली (
Nitin Kohli
) ने कहा कि वह हमेशा विकास और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं। उनका निरंतर प्रयास रहता है कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।
[caption id="attachment_88512" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]