Friday, 27 March 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Income Tax Act: इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग से लेकर PAN तक, 1 अप्रैल से होने जा रहा है बड़ा बदलाव
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Income Tax Act: 1 अप्रैल 2026 से भारत में इनकम टैक्स सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। सरकार पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू करेगी। यह बदलाव टैक्स स्लैब या दरों में परिवर्तन किए बिना पूरी टैक्स प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और आसान बनाने पर केंद्रित है। नए नियमों का सीधा असर करदाताओं की आय, निवेश और टैक्स फाइलिंग के तरीके पर पड़ेगा।
सबसे बड़ा बदलाव फॉर्म-16 को लेकर किया गया है। अब इसकी जगह फॉर्म-130 लागू किया जाएगा। यह नया फॉर्म कर्मचारियों के लिए टीडीएस सर्टिफिकेट के रूप में काम करेगा, जिसमें उनकी सैलरी, कटे हुए टैक्स और विभिन्न डिडक्शन की पूरी जानकारी पहले से भरी हुई मिलेगी। इसके साथ ही आयकर
(Income Tax)
रिटर्न (ITR) फाइलिंग प्रक्रिया को भी काफी हद तक ऑटोमेटेड किया जा रहा है।
फॉर्म में अपडेट हो जाएंगी
टैक्सपेयर्स की आय, निवेश, टैक्स कटौती और छूट से जुड़ी जानकारियां स्वतः फॉर्म में अपडेट हो जाएंगी, जिससे गलतियों की संभावना कम होगी और प्रक्रिया सरल बनेगी। नए नियमों में वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलने वाले मील कार्ड या फूड वाउचर पर भी राहत दी गई है। पहले जहां प्रति भोजन 50 रुपये तक की टैक्स छूट मिलती थी, उसे बढ़ाकर 200 रुपये प्रति भोजन कर दिया गया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यह छूट पुरानी और नई दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत लागू होगी, जिससे कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मकान किराया भत्ता (एचआरए) को लेकर भी अहम बदलाव किए गए हैं। पहले उच्च एचआरए छूट केवल चार महानगरों—दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई—तक सीमित थी, लेकिन अब इसे बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद तक विस्तारित कर दिया गया है।
